CT Scan Full Form in Hindi

CT Scan Full Form in Hindi : सीटी स्कैन क्या होता है और इसकी फुल फॉर्म क्या होती है। सीटी स्कैन करवाने की जरूरत किन हालात में पड़ती है। CT Scan मशीन किसने बनाई, आदि की डिटेल में जानकारी।

हर इंसान को आमतौर पर बीमारियां होती ही हैं, लेकिन कुछ लोगों को गंभीर बीमारियां या उनके साथ गंभीर हादसा हो जाता है, तो ऐसे में उनको CT स्कैन करवाने की सलाह डॉक्टर देते हैं, ताकि डॉक्टर जान सकें, कि उस व्यक्ति को क्या समस्या है। जिसके आधार पर डॉक्टर उसका ट्रीटमेंट करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि CT Scan Ki Full Form क्या होती है। शायद बहुत ही कम लोगों को मालूम होगी। चलिये जानते हैं, सीटी स्कैन का फुल फॉर्म।

CT Scan Full Form in Hindi

सीटी स्कैन की फुल फॉर्म कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन (Computerized Tomography Scan) होती हैं।

Computerized Tomography (CT) Scan kya hota hai

सीटी स्कैन का पूरा नाम या फुल फॉर्म कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन होता है। यह एक तरह से एक्स -रे ही होता है। जिसको मेडिकल इमेजिंग की भाषा मे कैट स्कैन भी कहा जाता है। सीटी स्कैन (CT Scan) शरीर के क्रॉस- सेक्शनल इमेजेज़ को बनाने के लिए कंप्यूटर और साथ ही रोटेटिंग एक्स- रे मशीनों का इस्तेमाल करता है। उसकी खासियत ये है कि इसकी इमेजेस नॉर्मल एक्स- रे इमेजेज की तुलना में बहुत ज्यादा डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन देती हैं। यह आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों के सॉफ्ट टिश्यूज़, ब्लड वेसल्स व हड्डियों को स्पस्ट दिखा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
ANM नर्सिंग में कैरियर कैसे बनाएं?
GNM नर्सिंग में कैरियर कैसे बनायें?
बीएससी नर्सिंग में कैरियर कैसे बनायें?

Why you need

आमतौर पर डॉक्टर आपको सीटी स्कैन कराने की सलाह नहीं देते हैं। डॉक्टर्स पहले तो एक्स-रे कराने के लिए मरीज से कहते हैं, लेकिन जब उनको लगता है कि उनका काम एक्स-रे से नहीं हो पाएगा, तब वे सीटी स्कैन करवाने के लिए कहते हैं।

आपको बता दें कि जब किसी बीमारी की जांच करते हुए और उसके बारे में डिटेल में अधिक डिटेल में जानकारी जुटाते हुए डॉक्टर्स को बॉडी के सॉफ्ट टिश्यूज, ब्लड वेसल्स या बोन्स की डिटेल में इन्फॉर्मेशन चाहिए होती है, तब मरीज को सीटी स्कैन करवाने की जरूरत पड़ती है। इसलिए बड़ी बीमारियों में ही डॉक्टर्स CT Scan ही कराते हैं। क्योंकि सीटी स्कैन से इंसान के शरीर के अंदरूनी हिस्सों की काफी डिटेल में तस्वीरें मिल पाती हैं। जिससे बीमारी को समझने में आसानी रहती है।

निम्न स्थितियों में CT Scan कराया जाता है?

सिर से संबंधित समस्याओं में
हार्ट की समस्या
चेस्ट का सीटी स्कैन
कंधे का कोई गंभीर रोग
घुटनों से संबंधित समस्या
रीढ़ की हड्डी की समस्या होने पर
पेट संबंधित समस्याओं में
मांसपेशियों से संबंधित समस्याओं के लिए
हड्डियों की समस्या में
कैंसर होने पर

सीटी स्कैन कैसे किया जाता है? How perform CT Scan?

सीटी स्कैन करने के लिए रोगी को सीटी स्कैन मशीन के अंदर लिटा दिया जाता है। यह मशीन एक सुरंग की तरह मालूम होती है और इस पर लिटाकर रोगी व्यक्ति को मशीन के अंदर ले जाया जाता है, जहां मशीन के माध्यम से अलग-अलग ऐंगल से शरीर के पार्ट्स की फोटोग्राफी की जाती है। फिर इन फोटो को मशीन से कनेक्टेड वाले कंप्यूटर पर भेज दिए जाते हैं।

शरीर के जिस भी हिस्से का सीटी स्कैन होता है, उसी हिस्से के फोटोग्राफस लिए जाते हैं, जो हर तरह के ऐंगल से शरीर के उस पार्ट को कवर करते हैं। इन इमेजेज को कंप्यूटर में भेजने के बाद में
इनकी थ्री डी पिक्चर्स बनाकर इनको असेंबल कर दिया जाता है। इन इमेजेस की स्टडी करके डॉक्टर्स रोगी की सही स्थिति की जानकारी पा जाते हैं।

ये भी पढ़ें: मेडिकल लैब टेक्नीशियन में जॉब ही जॉब

CT Scan टेस्ट को करने में बहुत ही कम टाइम लगता है और इसमे किसी भी तरह की डरने की बात नहीं होती है। इस दौरान ना आपको कोई कट लगेगा ना ही कोई ड्रिप चढ़ेगी।

Question Related to CT Scan Full Form in Hindi

CT Scan Machine kisne banai

गॉडफ्रे हाउंसफील्ड, ने इस तरह की स्कैन मशीन का निर्माण किया । वह एक बायोमेडिकल इंजीनियर थे। उन्होंने कंप्यूटेड एक्सियल टोमोग्राफी स्कैन के आविष्कार से न्यूरोलॉजिकल और अन्य विकारों के निदान के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया। इसके लिए उन्हें सत्र 1979 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

When was CT first discovered?

सीटी स्कैन का अविष्कार 1972 में हुआ था।

When was CT first discovered

सबसे पहले EMI brain scanner नाम की CT स्कैन मशीन का अविष्कार हुआ था।

Who is the father of CT Scan

गॉडफ्रे हाउंसफील्ड को सीटी स्कैन का जनक कहा जाता है।

Which country invented CT scan?

यूनाइटेड किंगडम में गॉडफ्रे हौंसफ़ील्ड के द्वारा पहला व्यावसायिक रूप से सीटी स्कैनर का आविष्कार किया गया था। हाउंसफील्ड ने 1967 में इसकी कल्पना की थी।

What is CT scan called?

सीटी स्कैन को कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी स्कैन भी कहा जाता है।

What came first CT or MRI?

सीटी स्कैन का अविष्कार 1972 में हुआ और MRI का अविष्कार 1973 में हुआ।

What color is blood on CT scan?

इसमे खून चमकीला सफेद दिखाई देता है।

Is CT Scan faster than MRI?

सीटी स्कैन में MRI की तुलना में काफी कम समय लगता है।

What is the name of scan doctor?

सीटी स्कैन करने वाले डॉक्टर को रेडियोलॉजिस्ट कहा जाता है।

How many hours does CT scan take?

सीटी स्कैन करने में 15 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का समय लग सकता है।

Does  CT use radiation?

हां, इसमे रेडियेशन का इस्तेमाल होता है।

What is Cost of CT Scan in India?

भारत मे सीटी स्कैन की कीमत 2500 से लेकर 15000 तक होती है।

उम्मीद है CT Scan Full Form in Hindi ये लेख आपको पसंद आया होगा, क्योंकि इस आर्टिकल में मैंने CT Scan से जुड़ी हुई जानकारी डिटेल में बताई है।

2 thoughts on “CT Scan Full Form in Hindi”

Leave a Comment